Related Stories
18 September 2026
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, जनकल्याणकारी नीतियों और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रभावी व रचनात्मक ढंग से आम जनता तक पहुंचाया गया है। यह लोगों के लिए जानकारीपरक होने के साथ-साथ प्रेरणादायी भी सिद्ध होगा।
उन्होंने सूचना विभाग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के जरिए जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक प्रसार करेगा, ताकि सरकारी योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
इस अवसर पर अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव और उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह उपस्थित रहे।
