Related Stories
21 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से जारी सूखी ठंड से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी, लेकिन दो दिन बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आज और कल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, बुधवार को देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जनवरी के बीच प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
बारिश और बर्फबारी के असर से प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में सूखी ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।
