ऊधम सिंह नगर: चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की कथित आत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
इस घटना का असर रुद्रपुर में भी देखने को मिला, जहां इंडेन गैस एजेंसी पूरी तरह बंद रही और गैस सिलिंडरों की सप्लाई ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और नोटिस चस्पा कर बताया गया कि मैनेजर की मौत के कारण वितरण कार्य बंद रहेगा।
अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन एजेंसी बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
