ऋषिकेश। ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा में डूबे राजस्थान के युवक का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। युवक 16 मई को स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में बह गया था।
घटना के बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने संयुक्त रूप से लगातार तलाशी अभियान चलाया। राहत टीमों ने गंगा नदी के संभावित क्षेत्रों में स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से खोजबीन की।
बुधवार को गरुड़ चट्टी पुल के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसे 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने बाहर निकाला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव की पहचान 24 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी चचियाबास, कोटकासिम, राजस्थान के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
