देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं.कहीं बौछार व ओलाव़ृष्टि का क्रम जारी है। कुमाऊं में कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। वहीं गढ़वाल में उत्तरकाशी जिले में कई क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।
गत रात्रि हुई बारिश से नरकोटा और सम्राट होटल के बीच में अवरुद्ध हो गया था जो यातायात मार्ग खुल गया। सिरोबगड़ में मार्ग बाधित चल रहा है। केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला हाईवे ;जवाड़ी से सोनप्रयाग पूरी तरह से खुला हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज ज्यादातर क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने के आसार हैं। देहरादून हरिद्वार पौड़ी नैनीताल चंपावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में 60.70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि और अंधड़ की आशंका है।
शुक्रवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। हालांकि शहर में वर्षा नहीं हुई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं.कहीं रात्रि से ही बौछारों के दौर होते रहे। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
देर रात हल्द्वानी में तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। शनिवार को भी हल्द्वानी में बादल छाए रहे।
देहरादून में अधिकतम पारे में एक डिग्री की कमी रही लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दून में आमतौर पर बादल छाने के साथ ही कहीं.कहीं बौछारों व ओलावृष्टि के आसार हैं। जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में आंधी.तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
