देहरादून: घरों से कूड़ा उठान न होने व आसपास कचरे के ढेर की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के 95 विकासखंडों के 7,674 गांवों में सरकार अगले छह माह में कूड़ा उठान व इसके प्रबंधन का कार्य शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का आरंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के 9,000 गांवों में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करा चुकी है और मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांवों में कूड़ा प्रबंधन का कार्य शुरू करना सरकार का लक्ष्य है। बता दें कि प्रदेश में कुल 16,674 गांव हैं।
Related Stories
18 September 2026
