देहरादून: उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध जारी है। इस बीच धामी सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है जिसके तहत अब सभी मंत्रियों अधिकारियों के सरकारी और निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इसके लिए घरेलू उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। वहीं स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया है।
इस विरोध के बीच स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उत्तराखंड सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब प्रदेश में सभी मंत्रियों, अधिकारियों के सरकारी और निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के अनुसार ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए घरेलू उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Related Stories
18 September 2026
