प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए CM पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को आईडीपीएल मैदान में भूमि पूजन किया। CM धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना पर आज पूजा की गई। उनका आना उत्तराखंड के लिए एक उत्सव की तरह है। वे देवभूमि को अपना परिवार मानते हैं… पांचों सीटों पर कोई मुकाबला नहीं है… लोग दलों और पार्टियों से ऊपर उठकर मोदी जी को विजयी बनाएंगे।” भाजपा प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटी हुई है।
Related Stories
18 September 2026
